Girl in a jacket
HomeNationalससुर ने बहू के साथ की छेड़छाड़, गुस्साई महिला ने उठाया खौफनाक...

ससुर ने बहू के साथ की छेड़छाड़, गुस्साई महिला ने उठाया खौफनाक कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः जिले में एक महिला ने कथित रूप से छेड़छाड़ करने पर गुस्से में आकर अपने ससुर की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कवि नगर इलाके में हुई इस घटना की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त पतिराम (63) कवि नगर इलाके की गोविंदपुरम कॉलोनी में अपने बेटे जितेंद्र सिंह की विधवा आरती के साथ रहता था। शुक्रवार को आरती घर में झाड़ू लगा रही थी कि तभी ससुर ने उसे गलत तरीके से छुआ।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और उसका ससुर उसे संपत्ति में हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं था। महिला ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले मैंने अदालत के आदेश के बाद घर पर कब्जा कर लिया था। शुक्रवार की सुबह जब मैं घर में झाड़ू लगा रही थी, तो मेरे ससुर मेरे पास आए और मुझे गलत तरीके से छुआ, लेकिन मैं उस समय चुप रही।

महिला ने दावा किया कि शाम को जब महिला के ससुर घर लौटे और दरवाजा खोलने लगा तो आरोपी बहू ने गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से उनके सिर पर 3 बार वार किया। जब पतिराम भागने की कोशिश कर रहे थे तब आरती ने उनका कॉलर पकड़ कमरे के अंदर खींच लिया और दो बार और वार किया।

इसके बाद पतिराम गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार, आरती ने बताया कि बाद में उसने बैट छिपा दिया, खून के धब्बे पोंछ दिए और सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े बदल लिए। पुलिस उपायुक्त (शहर) राजेश कुमार ने बताया कि गांव के चौकीदार मलखान सिंह की शिकायत पर कवि नगर थाने में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -