Girl in a jacket
HomeNationalपटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, उड़े लोगों के चीथड़े, फैक्ट्री की सील,...

पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, उड़े लोगों के चीथड़े, फैक्ट्री की सील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवबंद: सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 7 बजे भीषण विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई श्रमिकों की मौत हो गई। लेकिन अभी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की जा रही। फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमका इतना भीषण था कि फैक्ट्री की छत भी उड़ गई। बताया जा रहा हैकि जब गांववासी मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री से आधा किलोमीटर दूर तक मांस के चीथड़े बिखरे हुए थे। घटना से आक्रोशित गांववासियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -