Haryana Govtकिसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ लिया जाना जरुरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था में किसान एवं कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए किसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक है। कौशिक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में विभिन्न बोर्ड, कारपोरेशन एवं निगमों के चेयरमैन तथा अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

कौशिक ने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाए। इसके लिए बड़े फार्मिंग क्षेत्र में किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सब्जियों के बीज के स्थान पर पौधे उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को बेहतर किस्म की सब्जियों की पौध आसानी से उपलब्ध हो सके।

किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने तथा बोर्ड, कारपोरेशन एवं निगमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष बल दिया जाए। किसानों को बेहतर व्यवस्था एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी संबंधित संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहिए।

कृषि, सहकारिता, ग्रामीण विकास, हरियाणा बीज विकास निगम, हरियाणा भंडारण निगम, कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन, माटी कला बोर्ड तथा पशुधन विकास बोर्ड के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...