Girl in a jacket
HomeBreaking Newsमोबाइल छीनने के मामले में आरोपी का एनकाउंटर

मोबाइल छीनने के मामले में आरोपी का एनकाउंटर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाल ही में मोबाइल छीनने का एक मामला सामने आया था। इस केस में जिस लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी उसकी मौत हो गई। अब गाजियाबाद की पुलिस ने मोबाइल छिनैती में शामिल आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। इसमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरे की मौत हो गई है। लड़की का मोबाइल छीनने की यह घटना 27 अक्टूबर को हुई थी। इसी मामले के बाद मसूरी थाने में काम करने वाले तीन इंस्पेक्टर को वहां से हटा दिया गया है और एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी कर दिया गया है। मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी का है। यहीं पर पुलिस और आरोपी जितेंद्र के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इस एनकाउंटर में आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को गोली लगी थी और अब उसकी मौत हो गई है। ये मुठभेड़ सोमवार तड़के 5 बजे के आसपास मसूरी इलाके में हुआ है। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। आरोपी जितेंद्र के खिलाफ पहले से भी 9 मुकद्दमें दर्ज है। 27 अक्टूबर को बी टेक की छात्रा कीर्ति सिंह ऑटो से कहीं जा रही थी। रास्ते में इन आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनने को कीशिश की। कीर्ति ने मोबाइल बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका हाथ झटक दिया और वह ऑटो से गिर गई। ऑटो से नीचे गिरने के बाद कीर्ति लगभग 15 मीटर तक जमीन पर घिसटती रही। कीर्ति को गंभीर चोट लगी थी और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -