Girl in a jacket
HomeBreaking Newsसांपों के जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव का आया...

सांपों के जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव का आया ब्यान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : नोएडा पुलिस ने जेल में बंद 5 आरोपियों की दोबारा रिमांड के लिए संबंधित न्यायालय में अर्जी लगाई। जिस पर अंतिम फैसला बुधवार को भी नहीं आया। रिमांड के लिए पुलिस ने इस केस से संबंधित ठोस सबूत कोर्ट में पेश किए हैं। वहीं केस में मिला अहम सबूत लाल डायरी को भी पुलिस आधार बनाकर कोर्ट में पेशकर सकती है। वहीं गुरुवार को मुख्य आरोपी राहुल की 24 घंटे की रिमांड नोएडा पुलिस को दी गई है। जिससे अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द रिमांड मिल सके और इस केस में कई और बड़े खुलासे किए जा सकें। वहीं यूट्यूबर एल्विश यादव मामले की जांच अब डायरी को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। केस में पुलिस डायरी को अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है।

 पहले चरण में 54 घंटे की रिमांड के दौरान केस से संबंधित कई राज ऐसे थे, जो अब भी पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। डायरी में मिले मोबाइल नंबर और मध्यस्थ का इलेक्ट्रॉनिक डेटा बेस पुलिस तैयार कर रही है। इसमें सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट से भी डेटा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस अब वन्य जीव क्रूरता अधिनियम की धारा भी मामले में बढ़ाने जा रही है। इस केस में एक बार फिर से पुलिस ने अपने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सेल को एक्टिव कर दिया है। लगातार लोगों पर नजर रखी जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जयपुर गई टीम को भी वहां से कई सबूत मिले हैं। नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों में रेव पार्टी होती थी। इसका पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है। यहां कसीनो तक पकड़ा जा चुका है। यहां हुई पुरानी पार्टियों का डेटा भी निकाला जा रहा है।राहुल सिर्फ एल्विश और फाजिलपुरिया नहीं, बल्कि कई और लोगों के लिए भी एनसीआर में पार्टी में सांप और वेनम लेकर जाता था। उनके नाम तो नहीं लेकिन उनके मध्यस्थ के नाम इसमें शामिल है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -