Himachal Govt
FirozpurPunjab News: पत्नी को मनाने ससुराल युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत,...

Punjab News: पत्नी को मनाने ससुराल युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, 4 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोनों की हुई थी लव मैरिज, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

फिरोज़पुरः जिले के हलका गुरु हसराय, गुरु करम सिंह बस्ती से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद पत्नी नाराज़ मायके चली गई थी। ऐसे में युवक पत्नी को वापस लाने के लिए गुरु करम सिंह बस्ती में गया था। आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उसे ज़हरीली चीज़ खिलाकर बुरी तरह पीटा। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाशदीप के रूप में हुई है। पीड़ित परमजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार, निवासी मोती वाला के बयानों के मुताबिक, आकाशदीप ने ज्योति नाम की लड़की से लव मैरिज की थी।

आकाशदीप का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू झगड़ा होता रहता था। जिस वजह से उसकी पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई थी। जब आकाशदीप पत्नी को मनाने गया, तो उसके ससुराल वालों ने उसे कोई ज़हरीली चीज़ पिला दी और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद वह अपनी बहन नरिंदर के घर गुदड़ ढंडी चला गया, जहां उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वह उनके घर आकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल गुरु हसराय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट रेफर कर दिया।

लेकिन जब उसे इलाज के लिए जालालबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक आकाशदीप ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने 4 लोगों पर आरोप लगाए हैं कि उसे कोक में कोई ज़हरीली चीज़ पिला दी गई है। पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना गुरु हसराय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है कि आकाशदीप को उसके घर में ज़हरीली चीज़ पिलाकर उसकी पिटाई की गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को फिरोज़पुर लाया गया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान ज्योति पुत्री बग्गू अंग्रेज सिंह पुत्र बोड़ सिंह, अमरजीत कौर पत्नी बग्गू निवासी गुरु करम सिंह बस्ती और अमनदीप कौर पुत्री अज्ञात के रूप में हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान, 10 हजार जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

संतोषगढ़ में कार के शीशे तोड़ने और धमकाने का आरोप, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: संतोषगढ़ में घर के बाहर खड़ी कार के...

अजोली में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत अजोली में...

कुरियाला में दड़ा-सट्टा लगाते युवक से 1250 रुपये बरामद, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने कुरियाला...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क, बरिंदर गोयल और विजय सांपला, देखें वीडियो

नशे और पेडी सीजन पर कैबिनेट मंत्री ने केंद्र पर साधे निशाने जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर के पिता व...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान, 10 हजार जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस...

संतोषगढ़ में कार के शीशे तोड़ने और धमकाने का आरोप, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: संतोषगढ़ में घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ने और परिवार को जान से मारने की धमकी...

अजोली में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत अजोली में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो...