Himachal Govt
Nationalजेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद,...

जेल के बंद पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों पॉर्न वीडियो बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूर्व PM और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का भतीजा है रेवन्ना

बेंगलुरुः बलात्कार और ब्लेकमेल मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में दर्जनों पोर्न वीडियो मिले हैं। पिछले महीने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की छापेमारी में रेप के दोषी रेवन्ना को अपनी जेल की कोठरी के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का भतीजा है। प्रज्वल बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

पहले से ही अपने कारनामों और संसद सदस्य होने की वजह से हाइलाइट में मौजूद प्रज्वल का नाम उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब 11 अगस्त को जेल की जांच के दौरान उनके पास मोबाइल फोन और पेनड्राइव मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जेल की अपनी कोठरी में इन डिवाइसेस का उपयोग करते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने फोन और पेन ड्राइव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इसमें पोर्न वीडियो और बेव सीरीज मिली हैं।

रेवन्ना की कोठरी से मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने एक जेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दे दिए थे। गौरतलब है कि किसी भी जेल में पर्सनल सिम कार्ड, कम्युनिकेशन डिवाइस का उपयोग करना पूरी तरह से वर्जित है। हालांकि, कई बार ऐसे आरोप लगते रहते हैं कि जेल के अंदर कुछ रसूखदार अपराधियों को यह सुविधाएं मिल जाती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच...

चिंतपूर्णी में देसी शराब की 8 बोतलें बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त...

Punjab News: 22 हजार लीटर Desi Ghee के सैंपल Fail, मामला दर्ज, देखें वीडियो

कोटकपूराः त्यौहारी सीजन में सेहत विभाग की टीम द्वारा...

ललड़ी में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, पांच लोगों पर केस

घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना...

5600 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 शातिर गिरफ्तार, बना रखी थीं 76 फर्जी कंपनियां, देखें वीडियो

कानपुरः चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर अपराधियों ने ठगी का ऐसा मकड़जाल बुना कि 5600 करोड़ रुपये की...

बंगाणा में नशे का सेवन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत यातायात जांच के दौरान नशे के सेवन के संदेह में पकड़े गए...

चिंतपूर्णी में देसी शराब की 8 बोतलें बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक...