Himachal Govt
NationalBRICS समिटः चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग पहुंचे भारत, देखें भव्य स्वागत

BRICS समिटः चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग पहुंचे भारत, देखें भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंच चुके है। 2020 की गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। वे नई दिल्ली में BRICS समिट में शामिल होंगे। जिनपिंग की आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात पर भारत-चीन रिश्तों की आगे की दिशा को लेकर नजर रहेगी।

BRICS समिट में मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग करीब 10 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता 2016 के गोवा BRICS समिट में भी साथ शामिल हुए थे।

पालम एयरपोर्ट पर जिनपिंग पर विमान लैंड हुआ, जहां उन्हें गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया। केंद्रीय मंत्री वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली में ब्रिक्स समटि से इतर हुई।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि बैठक में दोनों देशों के रिश्तों, व्यापार और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

उधर, कांग्रेस ने कहा कि आज दुनिया भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक दबाव, सप्लाई चेन की कमजोरियों, युद्ध और जलवायु संकट जैसी चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत को BRICS के दूसरे देशों के साथ मिलकर एक ऐसी वैश्विक व्यवस्था बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जो सभी देशों को सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान दे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती...

राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर

ऊना,सुशील पंडित: राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर, कोटला कलां...

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान नंबर 227...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आज (शनिवार) को जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न...