घर के आंगन में पहुंचकर धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत ललड़ी गांव में एक महिला से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वक्शो देवी पत्नी इन्द्रजीत निवासी लोअर ललड़ी, तहसील हरोली ने बताया कि 10 सितंबर 2026 की सुबह वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान अशोक कुमार, साधु राम, शशिपाल, सुरेन्द्र पाल और परमजीत निवासी ललड़ी उसके घर के आंगन में आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।