AdvertisementPunjab Government
NationalAvika Hotel में लगी भीषण आग, 2 कारें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी,...

Avika Hotel में लगी भीषण आग, 2 कारें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः परतापुर पुलिस स्टेशन इलाके के रिठानी में अविका होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि होटल का सामान तेज़ी से जलने लगा और आग से सामान चटकने की आवाज़ें आ रही हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल के अंदर रखा फर्नीचर, सामान व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। इस होटल में बेसमेंट सहित दो फ्लोर बने हुए थे। होटल के प्रथम तल पर हॉल और द्वितीय तल पर 12 कमरे बने हुए हैं। होटल की आग ने प्रथम तल और बाहर पार्किंग में खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया, जिसमें दो खड़ी कारें भी जल गईं।

जानकारी के मुताबिक मेरठ-दिल्ली रोड पर बने इस होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि आग ने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल से उठते काले धुंए के गुबार को देखकर लोगों के होश उड़ गये। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया, सड़क पर लोगों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिसर में खड़ी सीएनजी गाड़ियों तक आग पहुंचने के बाद तेज आवाजें भी सुनाई दीं।

सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे से एक घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान परतापुर थाने के दरोगा नीरज बघेल ने भी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मोर्चा संभाला और आग की चपेट में आ रही गाड़ियों को नियंत्रित करने में सहयोग किया। वहीं होटल से सटा इंडियन बैंक और उसका एटीएम है। एटीएम तक आग पहुंचने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि आज अवकाश होने के चलते बैंक बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया। अग्निकांड में होटल को भारी नुकसान हुआ है। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। फारेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आग के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...