Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav, नशे को लेकर दी अहम जानकारी, देखें...

Jalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav, नशे को लेकर दी अहम जानकारी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज पीएपी में पहुंचे। जहां उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 13 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 5 हजार से अधिक नशे में लिप्त लोगों को नशा मुक्ति सेंटर में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि अब बड़े ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि इस कार्रवाई के तहत किसी को टारगेट नहीं किया जा रहा, बल्कि छोटे ड्रग तस्करों की मदद से बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नशे पर नकेल कसने के लिए सोसायटी के लोगों के साथ पुलिस तालमेल करेंगी और उनके साथ मीटिंग करके नशा छोड़ने वाले लोगों नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए जाने वाले तस्करों का बैकग्रांउड चैक करके उन तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जेल से बाहर आने वाले तस्करों की जेल प्रशासन की मदद से जांच की जाएंगी। ऐसे में तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 250 केस माननीय हाईकोर्ट के अधीन है। इस दौरान गांवों में जाकर पंचायतों के साथ नशे को लेकर तालमेल किया जा रहा है ताकि गांवों को नशा मुक्त किया जा सके।

नशा मुक्ति केंद्र में 10 लाख लोग दवा लें रहे है। इस दौरान उन्हें एक सप्ताह की दवाई देने को लेकर हिदायतें जारी की गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले नशा मुक्ति केंद्रों में दवाई लेकर बेचने के मामले सामने आए थे। ऐसे में दवाई पहचान पत्र के आधार पर नशा छोड़ने वाले मरीजों को दी जाएगी। इसके लिए नशा केंद्रों से बातचीत करके कई अहम फैसले भी जल्द लिए जाएंगे।

मेडिकल की दुकानों पर आपत्तिजनक दवाईयां बिकने के मामले में डीजीपी ने कहा कि इसमें तीन पार्ट होते है, जिसमें हार्ड ड्रग्स, सिथेंटिक ड्रग भी शामिल है। ऐसे में हैल्थ विभाग के साथ मिलकर मेडिकल की दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जासूसों के लगातार पकड़े जाने को लेकर कहाकि पंजाब में अब तक 8 जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें एक तरनतारन, रोपड़, मोहाली में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आज मोहाली में पकड़े गए जासूस के हरियाणा से तार जुड़े मिले है।

इस दौरान दौरान जांच में पाकिस्तान के साथ संबंध पाए गए।पाकिस्तान से बॉर्डर के जरिए नशे को रोकने के लिए सरकार की ओर से बॉर्डर एरिया में 20 करोड़ के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलतेे पठानकोट सहित कुछ जिलों में कैमरे लगा दिए गए है। जल्द ही पंजाब भर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। वहीं ड्रोन सिस्टम शुरू करने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -