Girl in a jacket
HomeHimachalडिप्टी सीएम की पत्नी,सिम्मी अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश

डिप्टी सीएम की पत्नी,सिम्मी अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री ने पैदल यात्रा करते हुए बीती देर शाम माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए। मतदान से पूर्व उन्होंने अपने पति की जीत के लिए मन्नत मांगते हुए चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और बगुलामुखी तक पैदल यात्रा करने की मन्नत मांगी थी। उसी के मद्देनजर मुकेश अग्निहोत्री की जीत के अगले ही दिन 9 दिसंबर को उन्होंने अपने घर से यह यात्रा पैदल शुरू की थी।
चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत भी की जिसमें उन्होंने पति के उपमुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की बात फोन कॉल से पता लगने बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम प्रावधान किए हैं और कांग्रेस पार्टी इन पर पूरी तरह से फोकस करते हुए महिला वर्ग को राहत देगी।
उन्होंने कहा कि अभी उन्हें केवल मात्र फोन कॉल के जरिए इस बात का पता चला है। सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस कृत संकल्प है और कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में ही 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है। जिसे कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगी और महिलाओं को महंगाई के इस दौर में राहत दी जाएगी।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -