Girl in a jacket
HomeBreaking News3 दोस्तों के साथ रहते B.Tech के छात्र का फ्लैट से शव...

3 दोस्तों के साथ रहते B.Tech के छात्र का फ्लैट से शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रेटर नोएडाः बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तीन दोस्तों के साथ रहते बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान मूलरूप से बरेली निवासी आदित्य त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। प्राथमिक जांच में किसी बात को लेकर छात्र के मानसिक तनाव में होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के मुताबिक आदित्य ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह तीन दोस्तोंं के साथ सेक्टर चाई-5 स्थित निंबस सोसाइटी की 19वीं मंजिल के फ्लैट में रहता था। सोमवार शाम उनके दो दोस्त किसी काम से दिल्ली गए थे। जबकि एक रूममेट रिश्तेदार के घर गया था। रिश्तेदार के घर से लौटे छात्र को फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहुत खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से अंदर झांकने पर पंखे से लटका शव दिखा।

उसने सोसाइटी निवासियों और पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर आदित्य का भाई और दोस्त मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रेनो में एक सप्ताह में तीन विद्यार्थी सुसाइड कर चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -