Girl in a jacket
HomeHimachalडी सी ऊना ने प्रवासी बच्चों संग मनाई दिवाली 

डी सी ऊना ने प्रवासी बच्चों संग मनाई दिवाली 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिक्षा सुधार समिति के प्रयास सराहनीय : डी सी ऊना 

ऊना/सुशील पंडित: डीसी ऊना जतिन लाल ने  गैर आवासीय प्रवासी बच्चों के बीच दिवाली का पर्व मनाया । डीसी ऊना ने सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए 400 बच्चों को प्रीति भोज भी  दिया  । कार्यक्रम शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से  नोण मंदिर में  किया गया ।

दिवाली मनाने डीसी महोदय अपनी माता कमलेश देवी पत्नी रेनू  व पुत्र विहान समेत प्रवासी बच्चों के  बीच पहुंचे । शिक्षा सुधार समिति ईसपुर  के संस्थापक ओ पी डोगरा उनकी बेटी  मिन्नी डोगरा , अध्यक्ष चित्तविलास पाठक, महासचिव  सुच्चा सिंह कंग , जगत राम शास्त्री आदि ने डीसी ऊना का स्वागत किया । समिति के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को बताया गया ।

समिति द्वारा कम अध्यापकों वाले स्कूलों अपने  खर्चे पर रखे 42 अध्यापकों के भविष्य को लेकर मामला सरकार के समक्ष उठाने की मांग की है । इस दौरान डीसी ऊना ने  समिति के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहे ।इस दौरान अपनी ओर से 400 प्रवासी बच्चों को प्रीति भोज करवाया । ओर खुद व परिवार ने बच्चों के बीच बैठकर खाने का आनंद उठाया ।

बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया ।बच्चों से खेलें व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरी व बच्चों को सम्मानित किया गया । पंजाबी व पहाड़ी गानों पर डी सी ऊना बच्चों संग खूब थिरके। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -