Punjab Govtगैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर...

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 203वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 722 स्थानों पर छापेमारी की।उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

203वें दिन पुलिस टीमों ने 5 हथियारों सहित 558 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 59,579 हो गईं। इसके अलावा 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

अधिक विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने बताया कि गैंगस्टरां ते वार अभियान के हिस्से के रूप में, फिरोजपुर जिले में दो दिवसीय “ऑपरेशन प्रहार-4.0” चलाया गया, जिसके दौरान 262 गिरफ्तारियाँ हुई हैं और पाँच पिस्तौलों के साथ-साथ सात जिंदा कारतूस, 2.9 किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईसीई बरामद की गई। जनता, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकती है और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 528वें दिन भी जारी रखते हुए आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 36.8 किलो हेरोइन, 240 नशीली गोलियाँ और 3370 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 528 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,697 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज सात व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने का काम करेगा: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने किला बाबा साहिब सिंह बेदी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की अरदास की ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी सवार दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सक्षम पंचायतें और जवाबदेह नगरपालिकाएं ही विकसित हरियाणा की...