Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदरिंदगी की इंतहा पार: आपको सन्न कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री

दरिंदगी की इंतहा पार: आपको सन्न कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एटाः पश्चिमी यूपी के एटा जिले में मर्डर का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवती को फेसबुक पर प्यार करना पड़ा महंगा। हत्या के मामले की बात करें तो सोशल मीडिया पर प्यार के चक्कर में पड़ने के बाद युवती ने एक युवक से शादी की और उसके घर पहुंच गई। वहीं शादी के 15 दिन बाद उसका कत्ल कर दिया गया।

प्रेम में पागल पत्नी की हत्या के बाद पति ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। युवती के शव को जलाने के बाद आरोपी युवक अपने परिवार समेत जिले से फरार हो गया।

मामले की जांच को लेकर फिलहाल ये पता चला है कि मृतका दिल्ली की रहने वाली थी। जिसे उसके कथित प्रेमी से पति बने आरोपी ने फेसबुक पर अपना सरनेम बदलकर लड़की को अपने प्यार के जाल में फसाया था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसरों ने बताया कि इस मामले के आरोपी आकाश जाटव ने आकाश शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। थाना अवागढ़ क्षेत्र के कटैलिया गांव के इस मामले की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। मृतक महिला के परिजनों की पहचान की कोशिश भी हो रही।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -