Himachal Govt
Unaबालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास...

बालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालीवाल पंचायत में आने वाले एक साल में विकास का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में करीब 125 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर काम होने जा रहा है और इन योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। बालीवाल लंबे समय तक विकास की दृष्टि से पिछड़ा रहा, लेकिन अब यहां बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीवाल में रविवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजुआणा से पोलियां को जोड़ने वाली सड़क पर 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है। पुबोआल-बालीवाल सड़क पर 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा, जबकि समनाल-पंजुआणा सड़क के लिए 14 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं और इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि पंजुआणा में 100 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी तथा बल्कि ड्रग पार्क का प्रशासनिक भवन 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि पीएचसी बालीवाल के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

अगले सत्र से बालीवाल स्कूल में शुरू होंगी कॉमर्स की कक्षाएं

उप मुख्यमंत्री ने बालीवाल स्कूल के करीब 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से बालीवाल विद्यालय में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कांगड़ स्कूल में म्यूजिक की कक्षाएं भी शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल के विकास से संबंधित रखी गई सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। विद्यालय में वर्तमान में 174 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि विकास को लेकर होने वाली आलोचनाओं की उन्हें परवाह नहीं है। लोगों को सरकार से उम्मीदें हैं और उनका लक्ष्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि बालीवाल से महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एचआरटीसी बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

हरोली महाविद्यालय में अगले साल 1000 विद्यार्थी, एमएससी और लॉ की कक्षाएं होंगी शुरू

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगले साल हरोली महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या करीब 1000 हो जाएगी। वर्तमान में लगभग 500 विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अगले वर्ष से महाविद्यालय में एमएससी और लॉ की कक्षाएं भी शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि हरोली महाविद्यालय को उच्च स्तर की सुविधाओं वाला संस्थान बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 29 सितंबर को हरोली महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करते हुए बताया कि इसमें पंजाबी गायक गुरदास मान विशेष प्रस्तुति देंगे।

इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कांगड़ के प्रधान विनोद कुमार बिट्टू, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, सतीश बिट्टू, चौधरी धर्म सिंह, बालीवाल पंचायत प्रधान विजय, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा सोम पाल धीमान, उप निदेशक क्वालिटी कंट्रोल नीरज गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कौशल, विद्युत, लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता, विद्यार्थियों के अभिभावक और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ- CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से वंचितों तक पहुंच रहा है फायदा – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी...

फसल पंजीकरण के लिए फिर से खुला ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन के दौरान 'मेरी...

CM Nayab Saini के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ- CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नवंबर के महीने में 1.80 लाख रुपए तक...

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से वंचितों तक पहुंच रहा है फायदा – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एक...

फसल पंजीकरण के लिए फिर से खुला ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन के दौरान 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराने...

CM Nayab Saini के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश...