Himachal Govt
Unaडेढ़ महीने बाद कोटला कलां में कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान

डेढ़ महीने बाद कोटला कलां में कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निवासियों ने नगर निगम आयुक्त का जताया आभार

ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां अपर के निवासियों को पिछले करीब डेढ़ महीने से पेश आ रही कूड़ा उठाने की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। नगर निगम की ओर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए ट्रॉली की व्यवस्था किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। समस्या के समाधान पर कोटला कलां वासियों ने नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह का आभार जताया है।

गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से कोटला कलां के घरों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर गांववासियों का एक प्रतिनिधिमंडल 11 सितंबर को नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन शर्मा, सेवानिवृत्त एक्सईएन कुलदीप धीमान, अजय कुमार राणा, शास्त्री जी, जोगिंदर सिंह और अशोक कुमार शर्मा शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग रखी थी। इस पर नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया था।

आयुक्त के आश्वासन पर त्वरित कार्रवाई, मिली राहत

नगर निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए कोटला कलां अपर के कृष्णा नगर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए ट्रॉली की व्यवस्था कर दी है। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन और विशेष रूप से आयुक्त पृथी पाल सिंह का धन्यवाद किया।

कोटला कलां वासियों ने कहा कि नगर निगम आयुक्त ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और उसके समाधान के लिए सकारात्मक पहल की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर निगम प्रशासन इसी तरह आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए तत्पर रहेगा।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ही एक बेहतर प्रशासन की पहचान है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर HPMC

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सेब केवल एक फल नहीं,...

Punjab News: नए मकान की पार्टी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत...

बालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालीवाल...

Jalandhar News: सतगुरु रविदास महाराज के जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के ढिल्लों रिज़ॉर्ट में 'लाडो वाली यूथ...

Jalandhar News: वाल्मीकि ‘प्रकट दिवस’ की शोभायात्राओं की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, देखें वीडियो

जालंधरः भगवान वाल्मीकि महाराज के 'प्रकट दिवस' के मौके...

राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर HPMC

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सेब केवल एक फल नहीं, बल्कि पहाड़ की अर्थव्यवस्था की धुरी है। राज्य के हजारों...

Punjab News: नए मकान की पार्टी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाले गांव कुलियेवाल में नए मकान की खुशी में...

बालीवाल में एक साल में आएगा बड़ा बदलाव, 125 करोड़ की विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालीवाल पंचायत में आने वाले एक साल में विकास का बड़ा...

Jalandhar News: सतगुरु रविदास महाराज के जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के ढिल्लों रिज़ॉर्ट में 'लाडो वाली यूथ फ्रंट' और शहर के युवाओं ने सतगुरु रविदास महाराज जी...