.
PanchkulaSIR को लेकर कांग्रेस ने देश में भ्रम फैलाने का किया प्रयासः...

SIR को लेकर कांग्रेस ने देश में भ्रम फैलाने का किया प्रयासः ज्ञानचंद गुप्ता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। अब जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे थे। ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया गया, जैसे आयोग के भीतर बड़े स्तर पर मतभेद चल रहे हों। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हालिया बैठक और उसके बाद जारी स्पष्टीकरण में आयोग ने कहा है कि SIR समेत मतदाता सूची से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।

गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट सचिव को भेजे पत्र को लेकर भी कांग्रेस ने राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र आयोग की किसी नीति या SIR से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक विषय से संबंधित था।

उन्होंने सवाल किया कि जब पत्र का SIR से संबंध नहीं था तो इसे SIR से क्यों जोड़ा गया। गुप्ता ने कहा कि किसी मीडिया रिपोर्ट या पत्र की पूरी जानकारी सामने आए बिना संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि Form-6 को लेकर भी कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े मामलों में छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए BLO को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और दस्तावेज लेने की व्यवस्था की गई है। आयोग ने यह भी बताया है कि गोवा में छूटे मतदाताओं के मामलों में BLO घर जाकर Form-6 की प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से रैन बसेरों, मजदूरों और बेघर नागरिकों तक विशेष कैंपों के माध्यम से पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। छूटे हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंचने के लिए BLO को घर जाकर फॉर्म लेने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आयोग पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा है, वहीं कांग्रेस हर चुनाव के बाद चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का काम करती है।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को जनता को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों के आधार पर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब केवल आरोप लगाने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने तक सीमित रह गई है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रधान योगेंद्र शर्मा, पार्षद हरेंद्र मलिक, पार्थ गुप्ता, वीरेंद्र राणा, भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar के बाद इस जिले में DAV International सहित अन्य स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसरः केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे...

रिटायर्ड IAS की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखे नौकर पर गहराया शक

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रूह कंपा...

Jalandhar News: गृह मंत्री Amit Shah के दौरे से पहले मिली धमकी के बाद अलर्ट पर फोर्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित...

Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दियां शुरु होते ही स्कूलों के...

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः अनुकल्प मिश्रा ने अकेले पार की 1 Crore से ज्यादा की रकम

अयोध्याः श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी की रकम में...

Jalandhar के बाद इस जिले में DAV International सहित अन्य स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसरः केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में आज सुबह अमित शाह...

रिटायर्ड IAS की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखे नौकर पर गहराया शक

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के अति-सुरक्षित...

Jalandhar News: गृह मंत्री Amit Shah के दौरे से पहले मिली धमकी के बाद अलर्ट पर फोर्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। लेकिन...

Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दियां शुरु होते ही स्कूलों के समय में बदलाव हो गया। वहीं कल यानी 1 अक्टूबर...