.
PanchkulaHaryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 23 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरणप्रीत सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले उसके साथी विशाल उर्फ शिवचरण निवासी आदमपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब को भी गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 24 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि तरणप्रीत सिंह बाइक पर सवार होकर सेक्टर-24 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास हेरोइन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की और आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी को 25 सितंबर को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी तरणप्रीत सिंह ने हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी विशाल के संबंध में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने 26  सितंबर को आरोपी विशाल उर्फ शिवचरण को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने...

आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में अहम योगदान : मस्त राम

ऊना में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती पर लेखक संगोष्ठी...

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली बिलों से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन...

पेपर के दाम बढ़ने से गत्ता उद्योगों पर संकट के बादल,देखें वीडियो

कच्चे व तैयार माल ओर जीएसटी एक समान करने की करी मांग बद्दी,सचिन बैंसल: पेपर के दाम में महज एक...

आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में अहम योगदान : मस्त राम

ऊना में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती पर लेखक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी...