.
Panchkulaआशिक संग मिलकर पति के कत्ल मामले में कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक...

आशिक संग मिलकर पति के कत्ल मामले में कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: आशिक के साथ मिलकर पति करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सियाराम साह की हत्या के साढ़े चार साल पुराने मामले में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की अदालत ने पत्नी अनिता देवी और उसके प्रेमी संजय कुमार को शुक्रवार को दोषी करार दिया था। अदालत ने दोनों दोषियों पर 52 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों ने सियाराम का गला घोंटकर व छैणी से उसके सिर व गले में वार कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

वहीं सरकारी वकील प्रदीप शर्मा ने दोनों दोषियों के खिलाफ अदालत में पर्याप्त सबूत पेश किए और सजा सुनाए जाने के दौरान उन्होंने दलील दी कि दोषियों ने साज़िश के तहत सियाराम साह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना से पति व पत्नी जैसे रिश्ते को भी दागदार कर दिया। इतना ही नहीं दोनों दोषियों ने अपना जुर्म छुपाने व लाश को खुर्दबुर्द कर सबूत मिटाने की मंशा से शव को गट्टर में फेंक दिया था। वहीं अगले दिन आरोपित पत्नी ने पुलिस के सामने रोने का नाटक करते हुए खुद को बचाने की साजिश रची, लेकिन उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया। सरकारी वकील ने कहा कि दोषियों ने गंभीर अपराध को अंजाम दिया है इसलिए दोनों माफी के हकदार नहीं हैं। इन्हें ज्यादा से ज्यादा सजा दी जाए।

मृतक सियाराम साह मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के डाकघर प्रतापनगर के गांव खलीलपुर का रहने वाला था। वह पत्नी के साथ पंचकूला सेक्टर-26 के मदनपुर में किराये के मकान में रहता था और मिस्त्री का काम करता था। वहीं दोषी संजय कुमार मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के कुशीनगर का रहने वाला है। वह भी मदनपुर में अनिता के पड़ोस में किराये के मकान में रहता था। दोनों ने मिलकर फरवरी 2022 को सियाराम साह की हत्या की थी की और लाश गट्टर में फेंक दिया था। दोनों के खिलाफ मृतक सियाराम साह के भाई राम साह की शिकायत पर 3 फरवरी 2022 को हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस को दी शिकायत में राम साह ने बताया था कि वह पांच भाई हैं। वह मजदूरी करता है। उसका बड़ा भाई गांव में माता-पिता के साथ रहता है, जबकि तीन भाई चंडीगढ़ के सेक्टर-52 कजहेड़ी में उसके साथ रहते हैं। उसका भाई सियाराम साह पत्नी के साथ गांव मदनपुर, सेक्टर-26, पंचकूला में रहता है। घटना के दिन राम साह के ठेकेदार ने मोबाइल फोन पर एक मृत व्यक्ति की फोटो दिखाई। वह फोटो उसके भाई सियाराम साह की थी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ मदनपुर उसके घर पहुंचा।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संजय कुमार और उसकी भाभी अनिता देवी के बीच अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले जब उसके भाई सियाराम को पता चला तो संजय कुमार के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद अनिता और संजय ने मिलकर उसके भाई सियाराम साह की हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की...

राज्यपाल ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर व्यक्त किया शोक

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पूर्व मंत्री मेजर विजय...

हरोली में भव्यता के साथ मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती

हजारों लोग हुए समारोह में शामिल, गुरदास मान की...

CM Saini ने पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन...

Punjab News: धार्मिक बयान को लेकर मचे बवाल के बीच बागेश्वर बाबा का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले  में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के...

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बंगाणा महाविद्यालय की टीम रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की क्रिकेट टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता...

राज्यपाल ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर व्यक्त किया शोक

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।...

हरोली में भव्यता के साथ मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती

हजारों लोग हुए समारोह में शामिल, गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां ऊना,सुशील पंडित: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती...