अमृतसरः केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में आज सुबह अमित शाह के दौरे से पहले श्री देवी तालाब मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। इस ई-मेल के कुछ देर बाद अब अमृतसर के विभिन्न निजी स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। ई-मेल में गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल, G.T. रोड, DAV इंटरनेशनल स्कूल, राम आश्रम स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
मुख्य खालसा दीवान के अध्यक्ष, डॉ. K.S. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके कारण बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे फिलहाल बंद कर दिया गया है और इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।