जालंधर, ENS: परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। लेकिन अमित शाह के दौरे से पहले धमकी भरा ई-मेल मिला है। वहीं ई-मेल मिलने के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं श्री देवी तालाब मंदिर में आम जनता की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। इसी के साथ मंदिर के साथ लगते एलआर दोआबा स्कूल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
वहीं पंडाल में भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि यह ईमेल कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर भेजी गई है। वहीं अमित शाह की रैली को लेकर लोकल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्सेस एक्टिव है, इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। मेल में लिखा है कि सभी अपने बच्चों को बचे और 11:11 पर स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं 12:11 पर देवी तलब मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा खुद जाकर नतमस्तक होने का प्रोग्राम रखा हुआ है।
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बता दें कि गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा।
गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या अफवाह को आगे शेयर न करें और केवल पुलिस/प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।