Himachal Govt
Haryana Govtपेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र के पेहोवा में जुरासी स्थित संत बाबा ईशर सिंह दरबार में संत बाबा ईशर सिंह जी राड़ा साहिब वालों के 51वें बरसी समागम में पहुंचे और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी केवल उनके जीवन को स्मरण करने का अवसर नहीं होती, बल्कि उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर होती है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संत बाबा मनी सिंह जी की अगुवाई में 51वां बरसी समागम पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ आयोजित किया गया है। समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब एवं सहज पाठ साहिब के भोग, धार्मिक दीवान, संत समागम, कवि दरबार, अरदास और अमृत संचार जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ये आयोजन संगत को गुरु-घर से जोड़ने और संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में...

पेड़ की छांग को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकियों के आरोप

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ खुर्द...

Jalandhar News: संत निरंजन दास ने PM Modi के Birthday पर करवाई विशेष अरदास, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर...

Punjab News: दुकान से 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः घोड़ा कॉलोनी के नजदीक सोलर पैनल की दुकान...

Jalandhar News: समस्याओं को लेकर नगर निगम कमिशनर से मिले कांग्रेसी पार्षद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में कांग्रेस के पार्षदों...

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत दिलवां में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो...

पेड़ की छांग को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकियों के आरोप

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अंब के तहत पंजोआ खुर्द में तुणी के पेड़ की तराछ/छांग को लेकर दो पक्षों...

Jalandhar News: संत निरंजन दास ने PM Modi के Birthday पर करवाई विशेष अरदास, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 77वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके...

Punjab News: दुकान से 1 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः घोड़ा कॉलोनी के नजदीक सोलर पैनल की दुकान में वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। जहां देर...