.
Haryana GovtCM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम...

CM Saini ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद राव तुलाराम को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद राव तुलाराम को उनके शहीदी दिवस पर नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राव तुलाराम जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राव तुलाराम का हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरता एवं नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का मार्ग चुना।

उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राव तुलाराम जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money...

Punjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले...

Punjab News: 3 क्विंटल गांजे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, बोलैरो गाड़ी बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने अंतर-जिला पुनर्नियोजन (Inter-District...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money Changer के संचालक हरप्रीत सिंह टिंकू की पत्नी का आज...

Punjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गिलवाली गेट इलाके में एक सैलून में काम कर रहे...