Chandigarhचंडीगढ़ः विधानसभा क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह,...

चंडीगढ़ः विधानसभा क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ / प्रवेशः आम आदमी पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश अनुसार विधानसभा क्षेत्र कालका में, पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने समारोह में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों गुलाल के साथ होली मनाई। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिलजुल कर बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह को मनाया।

सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर प्रेम और भाईचारे को व्यक्त किया। इस मौके पर पहुंचे योगेश्वर ने आपसी मनमुटाव मिटाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। वहीं आप नेता रंजीत उप्पल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाईचारे के इस त्यौहार को प्रेम के रंग से मनाएं। उन्होंने कहा प्रेम के प्रतीक इस त्यौहार के अवसर पर सभी लोग आपस में मनमुटाव मिटाकर एकजुट हो जाएं और अपनी एकता को कायम रखें।

रंजीत उप्पल ने कहा कि पार्टी आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी इस मौके पर संकल्प लेंगे कि हम सभी मिलकर अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपनी पार्टी, अपने संगठन के लिए दिलो जान से काम करेंगे, ताकि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में बन सके। इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का रंजीत उप्पल ने पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...