Girl in a jacket
HomeHimachalघर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने वाले पर मामला दर्ज

घर का ताला तोड़ सामान बाहर फेंकने वाले पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा के घरलूं गांव में मंगलवार को गाली गलौच करने और दूसरे के घर का ताला तोड़ उसका सामान बाहर फेंकने वाले के विरुद्ध पुलिस केस दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घरलूं गांव के तिलक राज पुत्र सीता राम ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि मंगलवार शाम को उसके गांव का ही राम पाल पुत्र अमीचंद पहले जबरदस्ती घर में घुस आया और फिर कमरे पर लगे ताले को तोड़ उसका सामान बाहर फेंकने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तिलक राज की शिकायत पर बंगाणा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 504,506,427,34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -