National'E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब', Arvind Kejriwal ने...

‘E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब’, Arvind Kejriwal ने सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्टेज पर मैकेनिक लेकर पहुंचे आप सुप्रीमो

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर मुहीम शुरु की है। इस मुहीम को इन दिनों उन्होंने तेज कर दिया है। केजरीवाल ने पिछले दिन 1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में E20 को लेकर ‘National Town Hall Against E20’ कार्यक्रम भी आयोजिकत किया था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की E20 Policy को लेकर उन पर कई सारे आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने यह कहा था कि – ‘E20 के चलते गाड़ियों का न सिर्फ माइलेज कम हो रहा है बल्कि उनके पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं’।

मंच पर मोटर मैकेनिक लेकर पहुंचे केजरीवाल

E20 पर सरकार को घेरने के बाद अब केजरीवाल ने अब एक मोटर मैकेनिक बुलाया था। इस मोटर मैकेनिक को उन्होंने मंच पर बुलाया। इसके बाद इथेनॉल ब्लेंडेंड E20 फ्यूल से गाड़ियों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि – ‘उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेरी के पास उनकी मैकेनिक की शॉप है। पिछले 12-13 सालों से वो पेट्रोल टू-व्हीलर गाड़ियों को मरम्मत कर रहे हैं’।

E20 पेट्रोल के चलते गाड़ियों के अंदर आ रही दिक्कत

अमीर ने यह बताया है कि इथेनॉल ब्लेंडेड E20 Petrol के चलते पुरानी BS4 गाड़ियों के अंदर सबसे ज्यादा दिक्कत चल रही है। उन्होंने एक पुरानी गाड़ी में लगने वाले कार्बोरेटर दिखाते हुए समझाया है कि इस कार्बोरेटर के नीचे लगे हुए कैप में पेट्रोल रिजर्व के लिए इक्ट्ठा रहता है। यदि आपने अपनी गाड़ी महीने दिन खड़ी कर दी है। ऐसे में पेट्रोल में कैप में जमा रहेगा और ब्लेंडेंड पेट्रोल में मिला हुआ एक मीठा पदार्थ, काई और गाज जम ही जाएगी। इसके चलते गाड़ी चलना बंद हो जाएगी। पहले ये समस्या नहीं आती थी परंतु अब बहुत ज्यादा आ रही समस्या आ रही है।

BS6 गाड़ियों में भी आई समस्या

अमीर ने आगे BS6 में इस्तेमाल होने वाले एक फ्यूल पंप को दिखाते हुए यह कहा है कि – आज के समय में जो भी E20 कम्प्लॉयंट बीएस 6 गाड़ियां आ रही हैं। ऐसे में उनमें भी दिक्कतें देखने को मिल रही है। E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद इन गाड़ियों को पिकअप और माइलेज में भी काफी गिरावट आई है। ऐसे में इसके चलते गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो जाती है। फ्यूल पंप को दिखाते हुए अमीर ने यह कहा है कि इसके अंदर एक फिल्टर भी लगा होता है इसके चलते E20 Petrol के कारण से फिल्टर बहुत जल्द चोक हो जाता है। इससे गाड़ियों के मरम्मत का खर्च और सर्विस का खर्च बढ़ रहा है।

सरकार ने भी संसद में की बात स्वीकार

पिछले कुछ दिनों में कई पुराने वाहन मालिकों ने वाहनों के माइलेज कम होने और मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ाने की शिकायत कर दी है। इसके अलावा सरकार की ओर से भी यह बात संसद में स्वीकार कर लिया है। E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने पर गाड़ियों की फ्यूल एफिशियंसी यानी की माइलेट 2% से लेकर 6% तक कम हो सकता है। इसके अलावा सरकार ने भी यह साफ कर दिया है कि 2005 से लेकर 2016 के बीच में बने हुए BS-111 वाहनों में रबर, पाइप, सील और गास्केट जैसे पार्ट्स पर E20 Petrol का भी असर पड़ सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित...

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने दो और युवकों की जान ले ली। इनमें से एक...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...

तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले श्रीवारी लड्डू को आज पूरे हुए 311 साल, जानें इसकी खासियत

धर्म: दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की यदि बात करें तो उसमें तिरुपति बालाजी पहले स्थान पर आता है।...