NationalKangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ा एक ट्रेंड वायरल होने के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऋतिक रोशन पर निशाना साधते उन्हें ‘आग में घी डालना बंद करने’ की सलाह दी है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक इंटरव्यू में कंगना पर टिप्पणी करते मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके दोस्तों के अनुसार कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती-जुलती है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड वायरल होने लगा और कई यूजर्स ने कंगना को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते ऋतिक रोशन ने कहा कि वह मामले का सही संदर्भ सामने आने का इंतजार करेंगे। ऋतिक की इसी प्रतिक्रिया के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनसे जुड़ी एक खबर साझा करते लिखा डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है। आप और सबा आजाद साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

कंगना ने आगे लिखा कि ऋतिक एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऋतिक को उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो उनके नाम का इस्तेमाल करके उन्हें ट्रोल और बुली कर रहे हैं।

अपनी पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा, “आग में घी डालना और अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें। उम्मीद है कि आपको सही बात समझ आएगी और आप बेवजह की बातें करना बंद करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

Punjab News: पंजाब BJP के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर हुआ धमाका, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

पठानकोट: पंजाब बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके की सूचना मिली है। सूचना मिलने...

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक नाव में आग लग...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...