Girl in a jacket
HomeNationalBus ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

Bus ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। एक टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए है। मृतकों की पहचान चालक कल्लू चौहान पुत्र स्व श्रीनाथ (60), फोटो देवी पत्नी राधेश्याम (52), रेशमा पत्नी मुलायम (28) के तौर पर हुई है।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा विंध्याचल थाने के खम्हरिया दमुआन गांव के सामने हुआ। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यहां पर आज सुबह मिर्जापुर की ओर से प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस ने मालवाहक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 10 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से सभी को मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा में सवार सभी लोग कड़े मानिक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे। सुबह पांच बजे के करीब खम्हरिया दमुआन गांव के सामने मिर्जापुर की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार सभी लोग थानापुर थाना सराय मेमराज, प्रयागराज के हैं। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -