Girl in a jacket
HomePunjabTarn Taranपंजाब : सुबह-सुबह सरपंच पर चलाई गोलियां

पंजाब : सुबह-सुबह सरपंच पर चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झबाल : तरनतारन हलके के प्रमुख राजनीतिक नेता और अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा को सुबह अड्डा झबाल में 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। जिसमें सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे जब अमन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था, तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए।

उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत  अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -