Girl in a jacket
HomeNational1008 कुंडिया महायज्ञ कार्यक्रम में चली गोलियां, कई घायल, इलाके में तनाव...

1008 कुंडिया महायज्ञ कार्यक्रम में चली गोलियां, कई घायल, इलाके में तनाव का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडिया महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में 3 लोगों की गोली लगने की सूचना मिली है। घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। घायल तीनों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिली है कि घायलों में एक की हालत गंभीर है।

अनुसार कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में शनिवार की सुबह अबसे थोड़ी देर पहले उस समय हड़कंप मच गया, जब महायज्ञ के दौरान गोलियां चली। ब्राह्मण को गोली लगने के बाद विवाद बढ़ने पर वेद पाठियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है। वेद पाठियों ने यज्ञ सम्राट पर घटिया खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ने पर यज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने गोली चला दी। इसमें एक पाठी घायल हो गया। उसे स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पाठी को गोली लगने के बाद सभी पाठियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने पंडाल और होर्डिंग-बैनर को तोड़ना शुरू कर दिया। उनके बीच के डंडे निकाल लिए और हवा में लहराते हुए बाबा को गालियां देते हुए सड़क पर आ गए। यहां उन्होंने सड़क पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पाठी सड़क और केशव पार्क में लाठियां लहराते घूम रहे हैं। पुलिस की वाजरा वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर खड़ी हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -