Girl in a jacket
HomeBreaking Newsभाई ने बहन की गोली मारकर की ह'त्या, जाने मामला

भाई ने बहन की गोली मारकर की ह’त्या, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक एक भाई ने कथित तौर पर अपनी सगी बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया वारदात के वक्त मां दूसरे कमरे में खाना बना रही थी, गोली की आवाज सुनकर जब कमरे आई तो पूरे कमरे में खून देखकर उसके होश उड़ गए पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव की है पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता मुस्कान रविवार रात अपने भाई के साथ घर में थी, वह अपना मोबाइल फोन चला रही थी जिस पर भाई आदित्य ने उसे डांटा, इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। बहस के बाद आदित्य ने तमंचा निकालकर बहन के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया गोली आवाज सुनकर मां कमरें की तरफ दौड़ी जहां मुस्कान खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी 

मां की शिकायत पर केस दर्ज

मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और मुस्कान को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान की गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से बातचीत होती थी जिस वजह से आदित्य नाराज था अपर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना रविवार रात को देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में हुई घटना के वक्त उनकी मां बबीता दूसरे कमरे में थी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -