Himachal Govt
Nationalराहुल गांधी के बयान के बाद सामने आई Brazillian Model, बोली -...

राहुल गांधी के बयान के बाद सामने आई Brazillian Model, बोली – ‘मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: बीते दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र करके हलचल मचा दी है। पूरा देश यह जानने को इच्छुक हो गया है कि यह मॉडल कौन है। ऐसे में अब उस मॉडल का बयान सामने आ गया है। हिंदुस्तान से हजारों किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली इस मॉडल का नाम लरिसा है। भारत में इस महिला की चर्चा हर किसी के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है। इस महिला का यह कहना है कि भारत की राजनीति से उसका कोई भी लेना देना नहीं है।

पुर्तगाली भाषा में बात करती दिखी मॉडल

ब्राजीलियन मॉडल का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो पुर्तगाली भाषा में बात करती नजर आ रही हैं। उसने कहा कि – ‘दोस्तों मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है। भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो क्या पागलपन है मैं तो कभी भारत भी नहीं आई’।

18-20 साल पुरानी है तस्वीर

लरिसा ने आगे कहा कि – वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है जब मैं 18-20 साल की थी। तस्वीर एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। अब मैं मॉडल नहीं हूं वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

भारत के लोगों के लिए बनाया वीडियो

लरिसा ने आगे कहा कि – ‘मैंने ये ऑफिशियल वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है। अब मुझे भारत के कुछ शब्द भी सीखने पड़ेंगे। ये शब्द क्या है मैं तो सिर्फ नमस्ते ही जानती हूं और शब्द मुझे क्या सीखने चाहिए। मैं भारत में फेमस हो जाऊंगी लेकिन क्या आप इसे यकीन कर सकते हैं फेमस हो जाऊंगी। समझ गए न इस मुद्दे पर इतनी ही बात करती है अब बहुत गंभीरता हो गई है। इस मुद्दे पर मुझे इतना ही कहना है’। बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था कि हरियाणा में जब चुनाव हुए तो उस समय 25 लाख फर्जी मतदाता थे। उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि इस तस्वीर को 22 बार अलग-अलग नामों के साथ इस्तेमाल किया गया है। राहुल ने कहा कि ये महिला कौन है? ब्राजील की मॉडल है लेकिन हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने IGMC शिमला के शिशु वार्ड के लिए कंबल भेंट किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में हिमाचल...

Jalandhar दौरे पर कल आएंगे CM Bhagwant Mann

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़...

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

ऊना: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल”...

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

राज्यपाल ने IGMC शिमला के शिशु वार्ड के लिए कंबल भेंट किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से इंदिरा गांधी चिकित्सा...

Jalandhar दौरे पर कल आएंगे CM Bhagwant Mann

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ भवन में सांझी तालमेल कमेटी के साथ 27 अगस्त को...

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

ऊना: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों के खिलाफ...

हरियाणा के प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल में शामिल ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र

चंडीगढ़: अगर आप महाभारत की कथा को सिर्फ पढ़ना या सुनना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक के जरिए अपने...