Himachal Govt
Nationalसड़क हादसे में UP की मशहूर Youtuber Chhavi Varshney की मौत, उज्जैन...

सड़क हादसे में UP की मशहूर Youtuber Chhavi Varshney की मौत, उज्जैन महाकाल जा रहा था परिवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मौके पर मां ने भी तोड़ा दम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में रहने वाली मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। इस सड़क हादसे में छवि के साथ-साथ उनकी 50 साल की मां सारिका की भी मौत हो गई। यह हादसा बीते दिन मध्य प्रदेश में हुआ था। आज उनका शव हाथरस के महौखास गांव में लाया जाएगा। दोनों की मौत के बाद इलाके में अब शोक की लहर है।

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार उज्जैन महाकाल जा रहा था। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास परिवार की गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में छवि वार्ष्णेय के पिता, समधी और ड्राइवर गंभीर तौर पर घायल हो चुके हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को देर रात छवि अपने पिता, मां, समधी और ड्राइवर के साथ कार से उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन के जा रहा था। रास्ते में रामाखेड़ी गांव के पास में उनकी कार आगे चल रही एक ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में यूट्यूबर छवि और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। एनएचएआई की एंबुलेंस से शवों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

दुघटना के कारणों की जांच हुई शुरु

घटना की सूचना जैसे ही बड़ौद की पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरु कर दी गई है। नजदीकी अस्तपाल में घायल पिता, समदी और ड्राइवर का इलाज भी चल रहा है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यूट्यूबर पर हैं 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

छवि के चचेरे भाई सचिन ने बताया कि वह पढ़ने में भी काफी होशियार थी। उन्होंने 2021 में यूट्यूब चैनल बनाया था। इस चैनल में डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग वीडियो डालती थी। यूट्यूब पर भी उनके करीबन 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस...

राखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया विज्ञापन, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन इन दिनों विवादों में...

हिमाचल में खत्म हुई विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

कार्यकर्ता मीनाक्षी राणा ने जूस पिलाकर खत्म किया आंदोलन ऊना(सुशील...

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने...

झील में तैरते मिले 4 लड़कियों सहित 2 लड़कों के शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में...

राखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया विज्ञापन, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस को ब्रॉलेट ब्लाउज में रक्षाबंधन की...

हिमाचल में खत्म हुई विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल, देखें वीडियो

कार्यकर्ता मीनाक्षी राणा ने जूस पिलाकर खत्म किया आंदोलन ऊना(सुशील पंडित): महाविद्यालय में पिछले 13 दिनों से चल रही विद्यार्थी...

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई...