जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर मामला गरमया हुआ है। वहीं आज डीजीपी गौरव यादव खुद एलपीयूू में जायजा लेने के पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की मैनेजमेंट के साथ आज फिर मीटिंग रखी गई है। वहीं लॉ एंड ऑर्डर को खराब करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएंगा, इसमें चाहे कोई बड़े से बड़ा अधिकारी शामिल क्यों ना हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में जांच हो ओर जो भी दोषी हो उसे बख़्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स की बाते सुनी जाएगी और उनकी मैनेजमेंट से बात करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में स्टूडेंट्स बाहर आ गए और उनके द्वारा तोड़फोड़ की गई। इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा पुलिस और मीडिया पर हमला किया गया।
ऐसे में उक्त शरारती अनंसरों को बख्शा नहीं जाएगा और किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करके बीते दिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मामला शांत करवाया और एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन देर रात कुछ शरारती अंनसरों ने माहौल खराब करके पुलिस और मीडिया की गाड़ियों पर पथराव किया गया। डीजीपी ने मैनेजमेंट से स्टूडेंट्स के मसले को हल करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है, वहीं मीडिया से भी अपील की है कि वह सही खबर को प्रकाशित किया जाए।