ऊना/सुशील पंडित: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की अध्यक्षता में गांव सुनेहरा में बूथ कांग्रेस कमेटी गठित की गई। यह जानकारी देते हुए कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान ने बताया कि इस मौके पर कश्मीरी लाल को चेयरमैन, अनिल कुमार प्रधान, राकेश राणा सचिव, अंकिता शर्मा महासचिव, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा और जीवन कुमार को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राम कुमार, चमनलाल, रविकांत, जसवंत राय और नरेश कुमार को कमेटी सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सब संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करेंगे।

सुनेहरा में बूथ कांग्रेस कमेटी गठित
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -