HomeHimachalपंजाब सरकार पर जमकर बरसे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, देखें वीडियो

पंजाब सरकार पर जमकर बरसे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फ़िरोज़पुरः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज फिरोपुर पहुंचे, जहां प्रैस वार्ता के दौरान वह पंजाब सरकार पर खूब बरसे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बाढ़ की ओर ध्यान ना होकर सीएम भगवंत मान का ध्यान दूसरे राज्यों में चल रहे चुनावों में था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए किसी तरह की पहले मीटिंग नहीं की थी। इस दौरान भाजपा प्रधान ने उनका एक वीडियो दिखा कर कहा कि पहले तो भगवंत मान कहते थे कि ख़ुदा ना खास्ता अगर पंजाब में किसानो की फ़सलो का नुक़सान होता है तो बिना काग़ज़ी कारवाई के किसानो का मुआवज़ा उनके खाते में होगा। अब कहां है पंजाब के सीएम मान। भाजपा प्रधान ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री कह रहे है कि पंजाब को केंद्र सरकार से 1500 करोड़ का राहत फंड चाहिए और कभी कह रहे है कि उनको राहत फंड की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और विधायकों के ऊपर पंजाब सरकार के अधिकारियों ने ब्लैकमेल कर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द केंद्र सरकार के केंद्री मंत्री आ रहे है और पीजीआई फ़िरोज़पुर का नींव पत्थर रखा जायेगा। भाजपा प्रधान ने कहा कि अमित शाह पंजाब के ज़िला फ़िरोज़पुर में पीजीआई का नींव पत्थर रखने के लिए आ रहे थे, लेकिन पंजाब में बाढ़ की स्थिति के कारण वो नहीं आ सके। क्योंकि बाढ़ ग्रस्त लोगों और किसानो को राहत मिलना पहल का काम है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -