.
PanchkulaHaryana News: चंडीमंदिर टोल के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, 1 की...

Haryana News: चंडीमंदिर टोल के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, 1 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: चंडीमंदिर टोल के पास एक भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया है। घायल हुए व्यक्ति को इलाज के पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाइक पर दो लोग सवार थे जो कि चंडीमंदिर टोल के पास से जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अचानक डिवाइर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति सड़क पर ही गिर गया।

इस दौरान वहां से बस गुजर रही थी जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया। हादसा होने के बाद मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।

पुलिस की ओर से मृतक का शव कब्जे में लिया गया और हादसे की जांच शुरु कर दी गई। पुलिस के द्वारा हादसे का कारण पता किया जा रहा है। वहीं मृतक और घायल की पहचान और हादसे से जुड़ी बाकी जानकारियां भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों युवक टिपरा कालका के रहने वाले हैं। घायल हुए युवक का नाम नीरज कुमार उम्र 19 साल है जो कि पढ़ाई करता है।

जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम मोनू कुमार है जिसकी उम्र 20 साल है। सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए पंचकूला आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता दिवस 2026: DGP Punjab ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़/फिरोजपुर/बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5-मंजिला स्कूल भवन का किया उद्घाटन

मलेरकोटला की बेटियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया मलेरकोटला:...

पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग ने अमेरिकी कृषि विभाग के प्रतिनिधि के साथ की बैठक

पंजाब के किसानों के मुद्दे उठाए गए चंडीगढ़: पंजाब राज्य...

इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश चंडीगढ़: हरियाणा...

अनुसूचित जाति समाज के भलाई के लिए कई जनहितैषी एंव कल्याणकारी योजनाएं की क्रियान्वित- कृष्ण बेदी

नवनियुक्त चेयरमैन, वाईसचेयरमैन सम्मान समारोह आयोजित चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक...

स्वतंत्रता दिवस 2026: DGP Punjab ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़/फिरोजपुर/बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5-मंजिला स्कूल भवन का किया उद्घाटन

मलेरकोटला की बेटियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया मलेरकोटला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मलेरकोटला में लड़कियों के...

पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग ने अमेरिकी कृषि विभाग के प्रतिनिधि के साथ की बैठक

पंजाब के किसानों के मुद्दे उठाए गए चंडीगढ़: पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग (पीऐसऐफसी) के चेयरमैन ने आज...

इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा...