Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एक आरोपी को 16.74 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर नशे के सप्लायर तक पहुंचते हुए दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-3 को 6 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंजौर क्षेत्र में एक व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नानक सिंह निवासी पिंजौर को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी को 7 अगस्त को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन की सप्लाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके सप्लायर जतिन्द्र सिंह निवासी मोहाली, पंजाब को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...