पंचकूलाः पंचकूला सेक्टर-15 की पुलिस चौकी पोस्ट एक कंटेनर में चल रही है। बताया जा रहा है कि करीब एक से डेढ़ साल पहले कुछ चौकिया को बंद कर थानों में मर्ज कर दिया गया था लेकिन उसके बाद पुलिस चौकिया की जरूरत को देखते इन्हें फिर से शुरू किया गया लेकिन सेक्टर 15 की पुलिस चौकी जहां पर थी।
वहां पर एनफोर्समेंट विभाग का थाना खुल चुका था और 15 सेक्टर चौकी के पास जगह न होने के चलते उन्हें नगर निगम के एक कंटेनर में चौकी खोलनी पड़ी ताकि लोगों को सुरक्षा दे सकें लेकिन अभी भी सेक्टर 15 चौकी को कोई ऐसी स्थायी जगह नहीं मिली है। अभी भी करीब डेढ़ साल से एक कंटेनर में पुलिस आउटपोस्ट के नाम से चौकी चल रही है।