.
Panchkulaकांवड़-तिरंगा यात्रा का DCP ने किया स्वागत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, देखें...

कांवड़-तिरंगा यात्रा का DCP ने किया स्वागत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा के मद्देनजर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं फील्ड में नजर आए। उन्होंने पंचकूला के माजरी चौक पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा कांवड़-तिरंगा यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।

इस दौरान डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कांवड़ियों का फूलों से स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कांवड़ शिविरों के आसपास विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिविरों के पास आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की गई है तथा सड़क के किनारे लगाए गए शिविरों के लिए निर्धारित दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कांवड़ियों और आम राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कांवड़ियों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का पर्व है। सभी कांवड़िये निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अनुशासन बनाए रखें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया...

Himachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में होंगे Upgrade

शिमला: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विशेष...

AR Rahman के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट   

AR Amin Car Accident News: चेन्नई के गिंडी इलाके...

Punjab News: Owl Spa की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 लड़कियां व 3 लड़के गिरफ्तार,  देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह...

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की आवेदन से...

Himachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में होंगे Upgrade

शिमला: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को...

Jalandhar News: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधेे निशाने, देखें वीडियो

बिखरने के बाद भी उभरकर आएगी कांग्रेस, 2027 को लेकर टीम तैयार जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस...