Girl in a jacket
HomeNationalनिर्माणाधीन पुलिया से टकराई Bike, 2 युवकों की मौत

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई Bike, 2 युवकों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांसवाड़ाः निर्माणाधीन पुलिया से टकराने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि लोहे का सरिया एक युवक के हाथ को चीरता हुआ उसके पैर में घुस गया। वहीं दूसरे युवक का सिर फट गया। दोनों युवक रिश्तेदार के यहां से नोतरा कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जानकारी देते सदर थाने के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि तलवाड़ा हवाई पट्टी के पास सड़क पर पुलिया का काम चल रहा था। वहां अंधेरा था। इसी दौरान राहुल (26) पुत्र वालु और हरीश (25) पुत्र कालिया निवासी नया तालाब गांव की तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सीधे निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने देखा कि एक युवक (हरीश) की हालत बेहद गंभीर थी। हरीश के हाथ को चीरते हुए पुलिया निर्माण में इस्तेमाल लोहे का सरिया पैर में घुस गया था।

वहीं दूसरे युवक राहुल के सिर में गंभीर चोट लगी थी। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को संभाला। रात करीब 12:15 बजे महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं और परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -