Girl in a jacket
HomeHimachalभारतीय जनता पार्टी कल करेगी हल्ला बोल रैली

भारतीय जनता पार्टी कल करेगी हल्ला बोल रैली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णय और जनता पर एक के बाद एक थोपे जा रहे महंगाई बढ़ाने के फैसलों के खिलाफ जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर 11 मार्च को हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। ताकि प्रदेश सरकार को उसके जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चेतावनी दी जा सके।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -