Girl in a jacket
HomeInternationalIPL नियमों का उल्लंघन करने पर BCCI ने कोहली को सुनाई यह...

IPL नियमों का उल्लंघन करने पर BCCI ने कोहली को सुनाई यह बड़ी सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं चल पाया। मैच के दौरान टीम की भी हार हुई। लेकिन इससे भी ज्यादा बुरी खबर यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने विराट कोहली को जुर्माना लगाया है। मैच के दौरान विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ IPL के नियमों का उल्लंघन किया जिस कारण उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। 

आईपीएल की ओर से मीडिया रिलीज जारी की गई है जिसमे बताया गया है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आईपीएल 2023 के मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को कोहली ने स्वीकार किया है।

आपको बता दें कि आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का जो निर्णय होता है वही अंतिम निर्णय होता है और इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होती। हालांकि, किस वजह से विराट को यह फाइन लगाया गया है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -