Internationalएक बार मिसाइल और ड्रोन हमलों से मची तबाही, 9 की मौत,...

एक बार मिसाइल और ड्रोन हमलों से मची तबाही, 9 की मौत, 22 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कीव: रूस के हमलों में एक बार फिर यूक्रेन दहल उठा है। दरअसल, स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के रूस की तरफ से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर हमले किए गए। बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। ध्यान रहे कि मॉस्को ने हाल के दिनों में यूक्रेन की राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले के बाद राजधानी के कई इलाकों में रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई जगह आग लग गई। कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में आग लग गई, साथ ही कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया, जिसमें कई लोग फंस गए। यूक्रेन की राज्य आपात के मुताबिक राजधानी कीव के सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला इमारत पर मलबा गिरने से नुकसान हुआ और आग लग गई। इस रिहायशी इमारत की ऊपरी मंजिल से राहत और बचावकर्मियों ने 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। उधर, दर्नित्स्की जिले में मिसाइल और ड्रोन हमले के कारण कई घरों और वाहनों के अलावा प्रशासनिक और गैर-आवासीय इमारतों को भी नुकसान हुआ है।

यहां कुल सात लोगों की मौत हुई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। राजधानी के शेवचेंकिव्स्की जिले में भी एक गैर-आवासीय इमारत भी हमले की जद में आ गई जिससे भीषण आग गई। राहत और बचाव दल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। उधर, पिछले साढ़े चार साल से रूस के खिलाफ मोर्चा संभाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के मिसाइल हमलों से निपटने के लिए अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से और अधिक पैट्रियट एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है। जेलेंस्की ने इस संबंध में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई हालिया बैठक को पॉजिटिव और उपयोगी बताया।

बता दें कि राजधानी कीव पर शनिवार का हमला ऐसे समय हुआ है जब इससे केवल दो दिन पहले रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। उस हमले में 10 नागरिकों की मौत हो गई थी जबकिर 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर थी। इसी दौरान एक रूसी मिसाइल के पोलैंड के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई थी। हमले के दौरान एक बंकर में शरण लेने वाली 64 वर्षीय ल्यूडमिला नाकोनेचना ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे तेज धमाकों की आवाज से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण उनके घर की बालकनी और खिड़कियां टूट गईं। उनका कहना था कि रूस के हमले अब पहले की तुलना में ज्यादा लगातार हो रहे हैं, जिससे लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...