Girl in a jacket
HomeBreaking Newsलगातार 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

लगातार 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही कल यानी 13 जनवरी को दूसरे शनिवार और 14 जनवरी को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 16 और 17 जनवरी को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहार और दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकों में लगातार पांच दिन तक छुट्टी रहेगी। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है तो आपके पास आज आखिरी मौका है।

बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में लंबे वक्त तक बैंकों में अवकाश होने पर ग्राहकों को असुविधा का सामना करना करना पड़ता है। इस कारण किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर देता है। इससे आप इसके अनुसार ही बैंक जाने की प्लानिंग कर लें। बता रहे हैं कि अगले हफ्ते बैंक किन-किन राज्यों में कितने दिन बंद रहेंगे।

अगले हफ्ते इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार
14 जनवरी, 2024- रविवार
15 जनवरी, 2024- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/मकर संक्रांति/माघ बिहू के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी और हैदराबाद में बैंकों बंद रहने वाले हैं।
16 जनवरी, 2024- तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई में बैंकों में अवकाश रहेगा।
17 जनवरी, 2024- Uzhavar Thirunal के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहने वाला है।
21 जनवरी, 2024- रविवार
22 जनवरी, 2024- Imoinu Irapta के कारण इंफाल में बैंकों में अवकाश रहेगा।
23 जनवरी, 2024- गान-नगाई के कारण इंफाल में बैंक में अवकाश रहने वाला है।
25 जनवरी, 2024- थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
27 जनवरी, 2024- चौथे शनिवार
28 जनवरी, 2024- रविवार

लंबे छुट्टियों में कैसे पूरा करें काम

कल यानी 13 जनवरी से लेकर 17 जनवरी 2024 तक दूसरे शनिवार, रविवार, मकर संक्रांति, माघ बिहू, तिरुवल्लुवर दिवस आदि त्योहारों के कारण बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको इस बीच में एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करना है तो आप यूपीआई , नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कैश विड्रॉल के लिए आपको एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -