नई दिल्ली : हरियाणा के भिवानी जिले में 2 और 3 दिसंबर को 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इक्ट्ठा होने पर रोक लगी है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आदेश जारी किए है। 2 और 3 दिसंबर को प्रदेश में एचटेट (HTET) की परीक्षा होनी है। एचटेट परीक्षा को लेकर भिवानी जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने थाना प्रभारियों से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के निर्देश
इसके साथ परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, पेजर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी व मुद्रित कागजात नहीं ले जाते सकते। वहीं एसपी ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वो कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला की तरफ से थाना प्रभारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में कहा है कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ, पुलिस स्टाफ के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों पर गश्त करने और पीसीआर राइडर को भी गश्त करने के निर्देश दिए है। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है।
