Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiबुधवार को कार्यभार संभालेंगे बददी के नए एसडीएम

बुधवार को कार्यभार संभालेंगे बददी के नए एसडीएम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तीन माह बाद भरा जाएगा खाली पद

एचपीएएस संजीव धीमान बनेंगे बददी उपमंडल के दूसरे एसडीएम

बद्दी/सचिन बेंसल: लंबे समय के इंतजार के बाद बददी उपमंडल को नया एसडीएम नसीब हुआ है। यह पद लगभग तीन माह से खाली चला हुआ था और नालागढ़ एसडीएम के पास अतिरिक्त कार्यभार था। हाल ही में सरकार ने प्रदेश में जो तबादला आदेश जारी किए हैं उसमें 2015 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजीव कुमार धीमान को बददी उपमंडल के एसडीएम की कमान सौंपी गई है।

वह बददी उपमंडल के दूसरे एसडीएम होंगे। बददी के प्रथम एसडीएम विवेक महाजन 30 मई को सेवानिवृत हो गए थे और उसके बाद से सरकार ने इस पर पर किसी को तैनाती नहीं दी थी और बददी उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार नालागढ़ के एसडीएम राजकुमार देख रहे थे। सोमवार को प्रदेश में हुए विभिन्न तबादला आदेशों के तहत संजीव कुमार धीमान को बददी में एसडीएम के रुप में तैनाती मिली है। नए एसडीएम धीमान बुधवार को अपना कार्यभार संभालेंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -