Himachal Govt
Baddiभारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने बाढ़ पीडित क्षेत्र के बच्चों...

भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने बाढ़ पीडित क्षेत्र के बच्चों को दी शिक्षण सामग्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राहत सामग्री देते समय गांव के बच्चों ने परिषद के पदाधिकारियों से रखी थी मांग

परिषद के पदाधिकारियो ने दूसरे दिन गांव के समीप जाकर अभिभावकों को सौंपी सामग्री

बद्दीसचिन बैंसल: कुल्लू के मलाना क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव  बालोदी में भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के पदाधिकारियों ने स्कूल जाने वाले बच्चो को शिक्षण सामग्री बांटी। परिषद ने बच्चों की मांग पर यह सामग्री दी।

भारतीय विकास परिषद की बद्दी शाखा के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि 1अगस्त की सुबह को मालाना हाईडल प्रोजेक्ट का बांध टूटने से पावर्ती नदी के किनारे बसे बालोदी गांव तबाह हो गया था। परिषद ने इस गांव के प्रभावित लोगों को भोजन के डिब्बे , स्वेटर व गर्म कंबल  बांटे। जब शाखा के पदाधिकारी तैयार भोजन के डिब्बे व गर्म वस्त्र बांट रहे थे तो गांव के स्कूल जाने वाले कारूल ठाकुर व चिराग ठाकुर ने ने संस्था के पदाधिकारियों के सामने पेन व कॉपी की मांग रखी।जिसके संस्था ने उन्हें देने का वायदा किया।

उसी दिन शाम को संस्था के पदाधिकारियो ने कसोल कस्बे से यह कापी व पेन खरीदे और सोमवार को यह सामग्री दी।   बच्चे स्कूल में होने के कारण संस्था के पदाधिकारियो ने यह सामग्री उनके अभिभावकों को सुपर्द कर दी। शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि बालोदी गांव में जाने के लिए लोगों ने पंगडंडी का रास्ता बनाया हुआ है। लेकिन सामान को झूला पुल के माध्यम से गांव तक पहुंचाया जाता है। इस गांव के अधिकांश लोगों का सब कुछ पानी में बह गया है।

यहां के लोगों का जीवन काफी कठिन है। परिषद की ओर से ग्रामीणों को राहत सामग्री दी गई थी उसे पहुंचाने में 10 घंटे का समय लगा। दस घंटे में तभी सामान भी पहुंचा जब इस गांव के बच्चे, महिलाएं व पुरूष सभी एक साथ जुटे रहे। संस्था इस तरह के परोपकार के कार्य लंबे समय से करती आ रही है।  इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रीत पाल, परविंद्र सिंह, दीया पंवार व  स्वाति पंवार भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ...

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम...

Punjab News: आर्मी इलाके से घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः जिले के कैंट गुरुद्वारा सारागढ़ी आर्मी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति घायल...

Punjab News: पार्किंग को लेकर ठेकेदार और वकीलों में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियों

लुधियानाः जिले की कचहरी परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के साथ विवाद हो गया। जहां वकीलों द्वारा पार्किंग...

Punjab News: 6.311 किलो हेरोइन, 9 अवैध पिस्तौल सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस के कंडक्टर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर...